School Par Bal Kavita - Poem On School For Kids In Hindi - स्कूल पर बाल कविता

School Par Bal Kavita - Poem On School For Kids In Hindi - स्कूल पर बाल कविता

School Par Kavita की इस पोस्ट में हम लाए है बच्चों की वह कविताएं जो पर बनी है। स्कूल का यह समय जीवन का सबसे सुनहरा समय होता है जो जीवन भर के लिए बहुत सी प्यारी बचपन की याद हमें दे जाता है। स्कूल की शिक्षा हर बच्चे के लिए बहुत जरूरी होती है, बच्चो के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा मिलना बहुत जरूरी होता है और इसी बात को हमने अपनी बाल कविताओं से समझने का प्रयास किया है। बच्चों की कविता बहुत सरल शब्दों में लिखी गई है जिन्हे बच्चे आसानी से पढ़ सके और दोहरा सके। स्कूल की कविता में आपको मिलेगी सुंदर और मनोरंजक कविताएं जो स्कूल यानी विद्यालय पर बनी है। बाल कविता की इस पोस्ट को भी आप बाकी कविताओं की तरह बहुत पसंद करेंगे। आइए पढ़ते है स्कूल पर कविता..


स्कूल पर बाल कविता - Poem On School 


School Par Bal Kavita


सूरज जल्दी आता है

उजियारा फैलाता है

मुर्गा बांग लगाता है

हम सब को उठाता है


हम उठकर नहाने चलते है

मंजन बंजन करते है

नहा धोकर तैयार होकर

सुबह का नाश्ता करते है


थोड़ा खेल थोड़ी पढ़ाई

स्कूल की तैयारी करते है

होमवर्क सारा पूरा करके  

स्कूल बैग हम भरते है


लंच का डिब्बा रखते है

पानी की बोतल लेते है

घर पे सबको टाटा करके

समय से स्कूल निकलते है


Suraj Jaldi Aata Hai

Ujiyaara Failaata Hai

Murga Baang Lagaata Hai

Hum Sab Ko Uthaata Hai


Hum Uthkar Nahaane Chalte Hai

Manjan Banjan Karte Hai

Naha Dhokar Taiyaar Hokar

Subah Ka Nashta Karte Hai


Thoda Khel Thodi Padhaai

School Ki Taiyaari Karte Hai

Homework Saara Pura Karke

School Bag Hum Bharte Hai


Lunch Ka Dibba Rakhte Hai

Paani Ki Botle Lete Hai

Ghar Pe Sabko Tata Karke

Samay Se School Nikalte Hai


मेरा स्कूल है बहुत ही प्यारा - बाल कविता - Mera School Hai Bahut Hi Pyara - Bal Kavita In Hindi


Mera School Hai Bahut Hi Pyara - Bal Kavita


मेरा स्कूल है बहुत ही प्यारा

ज्ञान का यहां भंडार है सारा

हम बच्चों को शिक्षा देकर

स्कूल बनाती भविष्य हमारा


पढ़ना लिखना खेलना कूदना

सब कुछ यहां है ढेर सारा

नीति शिक्षा का पाठ पढ़ाकर

स्कूल ने बच्चों का जीवन संवारा


जितना सीखे उतना कम है

विद्या का है सागर न्यारा

जीवन में हम को काम जो आए

ऐसा ज्ञान स्कूल देती सारा


जीवन पथ पर आगे बढ़ाती

ऊंचे शिखर पर हमें ले जाती

इसके बिना है बचपन अधूरा

स्कूल से होगा भविष्य सुनहरा



Mera School Hai Bahut Hi Pyara

Gyan Ka Yahan Bhandaar Hai Sara

Hum Bachhon Ko Sikhsha Dekar

School Banaati Bhavishya Hamaara


Padhna Likhna Khelna Kudna

Sab Kuch Yaha Hai Dher Saara

Niti Shiksha Ka Paath Padhaakar

School Ne Bachhon Ka Jivan Sawara


Jitna Sikhe Utna Kam Hai

Vidhya Ka Hai Sagar Nyara

Jeevan Mein Humko Kaam Jo Aaye

Aisa Gyan School Deti Saara


Jeevan Path Par aage Badhaati

Unche Shikhar Par Humein Le Jaati

Iske Bina Hai Bachpan Adhoora

School Se Hoga Bhavishya Sunahra


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ